जर्जर भवन में पढ़ाई करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
भीमताल-ओखलकांडा ब्लॉक के झड़गांव तल्ला स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हालत में होने से बच्चे जान हथेली में रखकर पढ़ाई करने को मजबूर है। लंबे समय से जीर्णशीर्ण भवन में अध्ययनरत 35 बच्चों को टपकती छतों के नीचे बैठना पड़ रहा है। बरसात में हादसे का भय बना रहता है।