फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: घर में कुत्ते पर झपटा तेंदुआ, कुत्तों के झुंड ने भगाया

Thu, 01 Aug 2024 03:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के धोबीघाट क्षेत्र में मंगलवार रात तेंदुआ आवासीय परिसर में घुस गया। तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला किया तो वहां मौजूद अन्य कुत्ते तेंदुए पर झपटने लगे जिस पर तेंदुआ भाग गया। यह घटना घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन

धोबीघाट निवासी कैलाश कुमार के घर के बरामदे में रात को कुत्ते भौंकने लगे। उन्होंने खिड़की से बाहर देखा तो वहां एक तेंदुआ दिखा जिस पर कुत्ते झपट रहे थे। वह शोर मचाकर बाहर आए तो तेंदुआ जंगल में भाग गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त की मांग की है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए के होने की सूचना मिली है। जल्द गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें