फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: युवती का अपहरण कर आठ महीने तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Mon, 16 Feb 2026 10:02 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

 शादी का झांसा देकर युवती को आठ महीने तक बंधक बनाकर मारपीट और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के भवाली कोतवाली पुलिस ने खैरना क्षेत्र से युवती का अपहरण करने वाले मुस्लिम युवक को यूपी के बिजनौर से गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


रविवार को युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और मारपीट का भी केस दर्ज किया। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि खैरना क्षेत्र निवासी युवती के पिता ने तहरीर सौंपी थी। इसमें गरमपानी में नाई की दुकान में काम करने वाले सुहैल निवासी नेहटौर, बिजनौर, यूपी पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। तहरीर के बाद आरोपी की गिरफ्तारी और युवती को सकुशल बरामद करने के लिए टीम गई थी।

कोतवाल मेहरा ने बताया कि शनिवार को आरोपी सुहैल को बिजनौर से गिरफ्तार कर युवती को सकुशल ढूंढ लिया है। युवती ने पुलिस को बताया कि सुहैल आठ महीने पहले शादी करने का झांसा देकर ले गया। पर साथ जाने के बाद आरोपी मुकर गया। वहां उसे कैद कर मारपीट करने के साथ घर नहीं आने दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें