फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी करने पर युवती ने अधेड़ को सिखाया सबक

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। रोडवेज बस में युवती को छेड़ना एक अधेड़ को भारी पड़ गया। छेड़छाड़ से परेशान युवती ने अधेड़ को तमाचे जड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस एक्ट में कारवाई की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह हल्द्वानी से नैनीताल को आ रही रोडवेज बस में ज्योलीकोट से एक युवती नैनीताल के लिए सवार हुई। युवती बस में एक अधेड़ व्यक्ति के बगल की सीट में बैठ गई। बस ताकुला के समीप पहुंची ही थी कि अधेड़ ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया लेकिन अधेड़ व्यक्ति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। यह देख युवती ने सीट पर ही व्यक्ति के गाल पर थप्पड़ जड़ दिए। जैसे ही अन्य सवारियों को छेड़छाड़ की जानकारी हुई तो वह भी आरोपी पर बरस पड़े। नैनीताल पहुंचकर बस में सवार लोगों ने आरोपी को तल्लीताल पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि युवती ने पुलिस से कहा कि वह मामले में कोई कारवाई नहीं चाहती है। इस पर पुलिस ने हल्द्वानी निवासी व्यक्ति के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई की। आरोपी से माफीनामा लेकर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें