फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी के प्यार में युवती दीवानी

Sat, 20 May 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : source
विज्ञापन
फौजी के प्यार में दीवानी युवती शुक्रवार को पीछा करते हुए बागेश्वर से हल्द्वानी पहुंच गई। युवती फौजी से शादी करना चाहती थी। विवाद होने पर दोनों हल्द्वानी कोतवाली आए। यहां पुलिस ने दोनों परिवारों को थाने में बुलाया। दोनों पक्ष आपस में विवाद सुलझा रहे हैं।
विज्ञापन


बागेश्वर निवासी युवक असम राइफल्स में जवान है। वह सिक्किम में तैनात है। छुट्टी बिताने के बाद जवान घर से ड्यूटी के लिए निकला था। जवान के पीछे पीछे उसकी पड़ोसी प्रेमिका भी शुक्रवार को हल्द्वानी आ गई। प्रेमिका जवान से शादी की जिद करने लगी लेकिन फौजी शादी के लिए तैयार नहीं था।

रोडवेज पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया तो पुलिस ने हस्तक्षेप किया। थाने में आने पर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। युवती की बहन भी थाने आई। इस मामले में पुलिस ने जवान के परिजनों को बुलाया। दोनों के घर आमने-सामने हैं।
विज्ञापन


शादी न होने पर युवती आत्महत्या की धमकी देने लगी। परेशान जवान भी रोने लगा तो पुलिसकर्मियों ने उसे ढाढ़स देकर चुप कराया। थाना प्रभारी नरेश चौहान का कहना है कि दोनों परिवार आपस में पंचायत कर रहे हैं। यदि कोई दिक्कत आती है तो पुलिस हस्तक्षेप करेगी। फिलहाल दोनों को समझौते के लिए समय दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें