कुलयालपुरा निवासी एक युवती की 13 मार्च को नैनीताल के युवक से शादी तय थी, लेकिन इससे पहले ही युवक एक बच्चे की मां को लेकर चंपत हो गया। इस मामले में तीनों पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मल्लीताल नैनीताल के एक चालक की शादी कुलयालपुरा की युवती से तय थी। युवती के परिजन शादी की तैयारी कर रहे थे। इस बीच पता चला कि युवक का पड़ोस की महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को महिला घर से देवरानी का इलाज कराने के बहाने अस्पताल आई। महिला के साथ उसका देवर भी मौजूद था। इस बीच महिला देवर और देवरानी को चकमादेकर चंपत हो गई। इस मामले में मानपुर पश्चिम निवासी महिला के पति ने कोतवाली थाने में तहरीर दी। जांच के दौरान एसएसआई इंदर सिंह राणा ने बताया कि महिला के पास ढाई साल का बच्चा है। पति टनकपुर में काम करता है। महिला का युवक से काफी दिनों से संपर्क था। युवक महिला को ले जाने के लिए अस्पताल के पास कार लेकर आया था। पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों को कोतवाली थाने में बुलाकर पूछताछ कर रही थी। इस बीच कुलयालपुरा से तीसरा पक्ष आ गया। इस मामले में युवती की तरफ से उसका भाई तहरीर देने के लिए आया था।