तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज में जंगल में लकड़ी बीनने गए व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में घायल व्यक्ति को रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ मनीष जोशी ने बताया कि रामनगर रेंज के आमपानी बीट के जंगल में लकड़ी बीनने सोमवार सुबह नौ बजे विनोद कुमार (45) निवासी कामदेवपुर गया था। जंगल के अंदर उसपर बाघ ने हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण उसकी ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख बाघ जंगल की ओर भाग गया। बाघ के हमले में वह बुरी तरह घायल हुआ, जिसे रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।