फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: कालाढूंगी क्षेत्र में कमोला के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 23 Apr 2026 09:50 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

कालाढूंगी क्षेत्र में कमोला के पास हुए हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई जिससे परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
पुष्कर सिंह कार्की। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालाढूंगी में बृहस्पतिवार सुबह कमोला के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लालकुआं के रावत नगर निवासी 35 वर्षीय पुष्कर सिंह कार्की पुत्र दीवान सिंह कार्की अपनी बाइक से रामनगर की ओर से हल्द्वानी जा रहे थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कमोला स्थित गुरुणी नाले के पास आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक बस के पीछे टकरा गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस और कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एसआई तनवीर आलम ने बताया कि मृतक रामनगर के पास मार्चुला क्षेत्र में ट्रक चलाने का काम करता था और बृहस्पतिवार सुबह अपने घर लौट रहा था। पुष्कर अपने परिवार का इकलौता वारिस था और पूरे घर की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें