फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बीईओ और वरिष्ठ सहायक का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने बुधवार को मेहरागांव स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। पता चला कि खंड शिक्षा अधिकारी कैना चौहान ग्रोवर दो दिन से कार्यालय से अनुपस्थित हैं। वरिष्ठ सहायक भी दो दिन से अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए बीईओ और वरिष्ठ सहायक का 2 दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही बीईओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को संस्तुति भेजी।
सीडीओ ने राजकीय माध्यमिक उच्चतर विद्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां बच्चों की उपस्थिति 116 में से 88 मिली और विद्यालय में सभी शिक्षक मिले। सीडीओ ने बच्चों को सामान्य ज्ञान की जानकारी दी। साथ ही बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलने पर भी ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें