नैनीताल। मल्लीताल अंडा मार्केट क्षेत्र स्थित गोशाला में बछिया से दरिंदगी मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि आरोपी गाड़ी पड़ाव निवासी देव जाटव को न्यायालय पेश कर न्यायिक जेल भेज दिया गया है।
बुधवार को मामला सामने आने के बाद शहर के व्यापारियों और अन्य लोगों ने विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। गोवंश स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की। सीसीटीवी खंगालने के साथ ही लोगों से पूछताछ की गई। इसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ने मेट्रोपोल पार्किंग क्षेत्र से देव जाटव को गिरफ्तार कर लिया। संवाद