रामनगर। पंपापुरी के सुई धागा परिवार के सदस्यों ने रामनगर डिपो से प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित सभासद नवीन सुनेजा के नेतृत्व में डिपो में प्रभारी इंचार्ज अखिल जोशी को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि पूरे उत्तराखंड से महाकुंभ प्रयागराज के लिए परिवहन विभाग की ओर से बस संचालन किया जा रहा है, लेकिन रामनगर डिपो ने अब तक बस सेवा शुरू की नहीं की है। उन्होंने प्रयागराज के लिए जल्द बस सेवा शुरू करने की मांग की है। वहां शोबन सिंह, पीताम्बर सुन्द्रियाल, जसवंत सिंह, राजमती देवी, गायत्री, पुष्पा देवी, प्रकाश सत्यवली, हीरा बल्लभ उपाध्याय, प्रताप सिंह रावत, कलावती रावत आदि थे। संवाद