फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेसियों ने गो बैक मोदी के लगाए नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गो बैक मोदी के नारे लगाते हुए विरोध किया। पुलिस ने मोदी की जनसभा स्थल की ओर बढ़ने पर युवा कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पीएम मोदी के जाने के बाद युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ता वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश के कार्यालय से गो बैक के नारे लगाते हुए जनसभा स्थल की ओर निकले। इसी समय पुलिस ने सौरभ होटल के पास सभी को रोक लिया। इस पर उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई मगर पुलिस ने किसी को जनसभा स्थल की ओर नहीं बढ़ने दिया और बैरिकेडिंग लगाकर सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर वाहन में बैठा दिया।
इस दौरान सुमित हृदयेश नारे लगा रहे थे, आईएसबीटी और हल्द्वानी की रिंग रोड कहां गई, विकास के नाम पर धोखा देने वाली डबल इंजन की सरकार जवाब दो जवाब दो। इसके अलावा गो बैक मोदी, शहीद किसानों के सम्मान में यूथ कांग्रेस मैदान में, कबीना मंत्री सुबोध उनियाल को बर्खास्त करो के नारे भी लगा रहे थे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस सभी को पहले काठगोदाम थाने ले गई, उसके बाद चोरगलिया रोड पर ले गई। बाद में वापस आकर काठगोदाम चौकी में बैठा दिया गया। पीएम मोदी के जाने के बाद करीब साढ़े तीन बजे सभी कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह प्रिंस, गजेंद्र गोनिया, राजू रावत, आलिम सिद्दीकी, मुबीन, अरमान खान, मलय बिष्ट, अमित रावत, मोहन बिष्ट, यशपाल आर्या, खली वारसी, इंद्रा, मनीष गौनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें