फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: रामलीला देखने पहुंचे अधिवक्ता को भाई ने गोली से उड़ाया...मौत, आरोपी फरार; जमीन विवाद वजह

Tue, 08 Oct 2024 09:46 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

कमलुवागांजा में सोमवार देर रात रामलीला मंचन के दौरान लामाचौड़ के पूरनपुर नैनवाल निवासी अधिवक्ता उमेश नैनवाल (45) की तहेरे भाई दिनेश ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया गया है।
विज्ञापन
अधिवक्ता उमेश नैनवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के कमलुवागांजा में सोमवार देर रात रामलीला मंचन के दौरान लामाचौड़ के पूरनपुर नैनवाल निवासी अधिवक्ता उमेश नैनवाल (45) की तहेरे भाई दिनेश ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया गया है। फरार आरोपी की तलाश में रात में ही पुलिस ने कई जगह दबिश दी, मगर वह पकड़ में नहीं आ सका। रामलीला देखने आए उमेश के पहुंचने से पहले दिनेश वहां पहुंचा हुआ था।

विज्ञापन


इसका पता उमेश को नहीं था। रात करीब 11 बजे दिनेश अचानक पीछे से आया और तमंचे से चचेरे भाई को गोली मार दी। भगदड़ के बीच हत्यारोपी तमंचा छोड़कर भाग गया। घायल उमेश को कालाढूंगी रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उमेश एसडीएम कोर्ट में वकालत करते थे। एसएसपी पीएन मीणा सहित भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


आरोपी फरार है, उसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। प्रथमदृष्टया जांच में संपत्ति विवाद सामने आ रहा है।
-पीएन मीणा, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें