फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुम्हारी सूची में तुम होगे, हमारी सूची में हम हैं प्रत्याशी

Fri, 30 Dec 2016 01:45 AM IST
निशांत खनी
विज्ञापन
bjp - फोटो : File Photo
विज्ञापन
चुनावी समर में प्रबल दावेदारों के लिए जनता के बीच हाजिरी लगाने का सोशल मीडिया आसान माध्यम बन गया है। सोशल मीडिया के जरिए दावेदारों में खुद को बतौर प्रत्याशी घोषित करने की होड़ मची है। इसी होड़ में भाजपा की कुमाऊं भर के प्रत्याशियों की सूची दो दिन से व्हाट्सअप ग्रुपों में वायरल हो रही है।
विज्ञापन


सूची फर्जी है। हर तीसरे व्यक्ति तक सूची वायरल होने पर कुमाऊं की कई सीटों से प्रत्याशियों के नाम बदल रहे हैं। सूची से वोटर ही नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं भी भ्रम में हैं। भाजपा हाईकमान तक भी सूची पहुंच गई है, लेकिन नेताओं ने चुप्पी साध ली है।

जनवरी पहले हफ्ते से चुनाव आचार संहिता लागू होने की संभावना है। कुमाऊं की सभी सीटों से भाजपा और कांग्रेस के प्रबल दावेदारों ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा में गदर मचा है। अधिकांश सीटों पर रोजाना दावेदारों की संख्या बढ़ रही है। प्रबल दावेदारों ने जमीनी स्तर पर जनसंपर्क में जुटने के साथ आईटी सेल बनाई है।
विज्ञापन


आईटी सेल की टीमें दावेदारों के क्षेत्र जनसंपर्क से लेकर राजनीतिक गतिविधियों की अपडेट सोशल मीडिया में लोड कर रहे हैं। इनकी देखादेखी कई हवाई दावेदार भी सोशल मीडिया में सक्रिय हो गए हैं। चुनावी प्रचार प्रसार और जनसंपर्क के अलावा सोशल मीडिया में विगत दो दिनों से भाजपा कुमाऊं के प्रत्याशियों की सूची वायरल हो रही है। सूची ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।

वोटरों और कार्यकर्ताओं से लेकर भाजपा नेताओं में सूची की चर्चा है। भाजपा हाईकमान तक सूची पहुंच चुकी है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक सूची फर्जी है। कुछ प्रबल दावेदारों के इशारों पर ही सूची को सोशल मीडिया में वायरल कराया गया है। वायरल सूची हर तीसरे व्यक्ति के पास पहुंचने में कई सीटों से प्रत्याशियों का नाम ही बदल रहा है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि सूची में नैनीताल जिले की अधिकांश सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर सटीक आकलन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें