फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 5 अगस्त तक कर सकेंगे यूटीईटी के ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय के लिए अभ्यर्थी पांच अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश में 27 सितंबर को परीक्षा प्रस्तावित है।
विज्ञापन



उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम व द्वितीय के लिए अभ्यर्थी 5 अगस्त की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सात अगस्त की रात्रि 11:59 बजे तक शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि है। आवेदन के लिए मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी होना अनिवार्य है। एक मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी से एक ही आवेदक स्वीकार होगा। ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए एक परीक्षा में शामिल होने के लिए 600 और दोनों परीक्षा के लिए 1000 रुपये शुल्क तय है। अनुसूचित जाति-जनजाति-निशक्त वर्ग को क्रमश: 300 और 500 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें