फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आया मसीह चरनी में तू कोरोना से सबको बचाने..

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रभु यीशु के जन्म लेते ही रात 12 बजे गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना की गई। कैथोलिक गिरिजाघर काठगोदाम में पादरी की मौजूदगी में सीमित संख्या में पहुंची सिस्टर और युवाओं ने हिंदी, अंग्रेजी और कुमाऊंनी में खुशी के गीत गाए गए। 12 बजे का घंटा बजते ही पादरी द्वारा विशेष प्रार्थना के साथ प्रभु यीशु से भारत समेत दुनिया को कोरोना मुक्त करने की प्रार्थना भी की गई। देर रात तक प्रार्थना का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

विशेष प्रार्थना का मुख्य आयोजन कैथोलिक गिरजाघर काठगोदाम में हुआ। परिसर के बाहर खूबसूरत चरनी बनाई गई थी। फादर रॉयल एंथोनी की अगुवाई में रात 11 बजे से गिरजाघर के अंदर सुनीता रावत, सिस्टर रेखा, शीला, रोशनिमा, मर्सी और सिस्टर इवेट के अलावा फादर प्रीतम ने आया मसीह चरनी में तू पापियों को बचाने, ओहो मसीह आया जमीं पर और कुमाऊंनी में आजो बड़ो दिन यीशु नाजरी का गायन कर खुशी जताई। 12 बजते ही फादर डैरिक ने विशेष प्रार्थना करते हुए प्रभु यीशु के प्यार, शांति के संदेश को सुनाया।
पादरी ने दुनिया को कोरोना मुक्ति के लिए भी प्रार्थना की। बाद में प्रसाद के रूप में सभी को केक बांटा गया। गिरजाघर के मुख्य पादरी राजीव मैसी और पादरी संजय राम ने आधी रात को विशेष प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें