फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 वरिष्ठ प्राध्यापकों के प्राचार्य बनने पर मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रदेश के 11 राजकीय डिग्री कॉलेजों को भी जल्द ही स्थायी प्राचार्य मिल जाएंगे। शासन ने बृहस्पतिवार को देर शाम प्राचार्यों के रिक्त पदों के लिए डीपीसी कर दी है। वरिष्ठता सूची के आधार पर 11 वरिष्ठ प्राध्यापकों की पदोन्नति के बाद अब प्राचार्य पद पर तैनाती के आदेश जारी हो जाएंगे। पीजी स्तर के दो कॉलेजों के लिए सोमवार को ही डीपीसी हुई थी। एक सप्ताह में प्राचार्यों के 13 पदों के लिए डीपीसी हो गई है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार देर शाम देहरादून में उच्चशिक्षा विभाग की पदोन्नति कमेटी की बैठक में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बीएम हरबोला, डॉ. कमला पंत, डॉ. नवीन भगत, डॉ. संजय कुमार, डॉ. गीता श्रीवास्तव, डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. अनुपमा तिवारी, डॉ. एसपी सती, डॉ. वीडी पांडे, डॉ. मनोज उप्रेती, डॉ. अखिलेश शुक्ला को डिग्री स्तर के राजकीय महाविद्यालय का प्राचार्य बनाए जाने पर शासन ने मुहर लगा दी है। सूत्रों के मुताबिक शासन की अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव उच्चशिक्षा आनंद बर्द्धन, अपर सचिव आयुष आरएस नगन्याल आदि की समिति ने इन 11 प्राध्यापकों को ज्येष्ठता के क्रम में श्रेष्ठ पाने के आधार पर इनके नाम पदोन्नति के लिए संस्तुत किए। किसी कारणवश निदेशक डॉ. कुमकुम रौतेला बैठक में उपस्थित नहीं हो पाईं।
उच्च शिक्षामंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने कहा कि यह मेरे कार्यकाल की 25वीं डीपीसी है। हर दो महीने में डीपीसी कराई गई है। अब कोई कॉलेज बिना प्राचार्य के नहीं रहेगा। प्राध्यापकों के पद भी 94 प्रतिशत भर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें