फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल में बच्चों के मध्याह्न भोजन में निकले कीड़े

विज्ञापन
हल्‍द्वानी राजकीय प्राथमिक विद्यालय बमौरी में मध्याह्न भोजन में निकले कीड़े।। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर क्षेत्र के प्राइमरी पाठशाला बमौरी में बुधवार को बच्चों के मध्याह्न भोजन में कीड़े निकलने की घटना सामने आई है। मोटी-मोटी सूड़ियां निकलने पर बच्चों ने को चावल खाने से इनकार कर दिया। बाद में बच्चों को मध्याह्न भोजन के स्थान पर किसी तरह चने और सब्जी खिलाकर काम चलाया गया। इस मामले को लेकर शिक्षिका और भोजनमाता के बीच जमकर तकरार हुई। इधर, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) ने इस मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्राइमरी पाठशाला बमौरी में 50 बच्चे पढ़ते हैं। बुधवार को केवल 34 बच्चे ही आए थे। मध्याह्न भोजन में चावल के साथ काले चने और आलू भिंडी की सब्जी बनी थी। प्रात: 10:30 बजे इंटरवल होने पर बच्चों को भोजनमाता ने मध्याह्न भोजन परोसा तो चावल में कीड़े देख बच्चों ने शोर मचा दिया। चावल में सफेद सूड़ी के साथ ही कुछ बड़े कीड़े भी दिखाई देने पर बच्चों ने खाना खाने से इनकार दिया। इधर, मध्याह्न भोजन में कीड़े निकलने के बारे में प्रधानाध्यापिका ऊषा किरन मिश्रा और अध्यापिका चंपा पुरोहित ने भोजनमाता से गोविंदी पांडे से पूछा तो उनमें तकरार शुरू हो गई।
अध्यापिकाओं ने भोजनमाता पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया तो भोजनमाता ने उसे फंसाने का आरोप लगा दिया। इसी बीच पार्षद रवि वाल्मीकि पहुंच गए और भोजन में कीड़े निकलने की शिकायत पर प्रधानाध्यापिका से भोजनमाता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान स्कूल में मौजूद अभिभावक वेदप्रकाश की भी भोजनमाता से कहासुनी हुई। करीब दो घंटे तक इस मामले को लेकर स्कूल में हंगामा होता रहा। बाद में प्रधानाध्यापिका ऊषा किरन मिश्रा ने बताया कि इस मामले की सूचना शिक्षा अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

एक दिन पहले एक बालिका गिरने से हुई थी घायल
हल्द्वानी। प्राइमरी स्कूल में भोजनमाता और अध्यापिकाओं के बीच तनातनी काफी समय से चल रही है। प्रधानाध्यापिका ऊषा किरन मिश्रा और अध्यापिका चंपा पुरोहित का कहना था कि भोजनमाता को दो बार कार्य में सुधार का नोटिस दिया जा चुका है मगर कोई भी बात कहने पर लड़ने को आती है। अध्यापिकाओं ने बताया कि मंगलवार को भोजन करने के बाद छात्रा संजना वासबेसिन पर हाथ धोने जा रही थी तो पानी भरा होने की वजह से छात्रा गिर पड़ी जिससे उसके चोट आई। छात्रा के पिता वेदप्रकाश ने मध्याह्न भोजन के वितरण के समय बुलाने की बात कही थी इसी वजह से बुधवार को उन्हें बुलाया गया था तथा अभिभावक के सामने ही यह सब प्रकरण हुआ।
तो क्या सस्ते गल्ले की दुकान से आया खराब चावल
हल्द्वानी। स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि मध्याह्न भोजन के लिए आवंटित चावल 16 जुलाई को ही नवाबी रोड स्थित हरीश तिवारी की सस्ते गल्ले की दुकान से आया है। चावल में अगर कीड़े थे इसकी भोजनमाता ने उन्हें आज तक कोई जानकारी नहीं दी गई।
मध्याह्न भोजन में कीड़े निकालने के मामले की जानकारी मिली है। भोजनमाता ने चावल पकाने से पहले ठीक से साफ क्यों नहीं किए। इस प्रकरण की खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
- गोपाल स्वरूप भारद्वाज, डीओई (बेसिक), नैनीताल
स्कूल ने मुझे नहीं दी जानकारी: एबीईओ
हल्द्वानी। ब्लाक उपशिक्षा अधिकारी चंपा भौर्याल का कहना है कि प्राइमरी स्कूल बमौरी में मध्याह्न भोजन में कीड़े निकलने की सूचना अध्यापिकाओं द्वारा उन्हें नहीं दी गई। उन्होंने स्कूल से इस बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है कि ऐसा क्यों हुआ। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने दोपहर बाद उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय को पत्र भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें