फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसबी परिसर में मार्गदर्शक कार्यशाला

Sat, 09 Apr 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
कार्यशाला शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। कुविवि के कुलपति प्रो.एचएस धामी ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह मेहनत और लगन के साथ अध्ययन करें। उन्होंनेे कहा कि रचनात्मक विचार भविष्य की नई संभावनाएं बनाते हैं, लिहाजा प्रत्येक विद्यार्थी की सोच रचनात्मक होनी चाहिए, क्योंकि अच्छा इंसान ही बेहतर कल का निर्माण कर सकता है।
विज्ञापन


प्रो. धामी डीएसबी परिसर में छात्रसंघ और परिसर निदेशक द्वारा आयोजित मार्गदर्शक कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। नैनीताल बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने परंपरागत शिक्षा के स्थान पर रोजगारपरक शिक्षा को मौजूदा समय के लिए जरूरी बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वह अपनी पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यो को अंजाम तक पहुंचाए।

डा. गिरीश रंजन तिवारी ने पत्रकारिता और पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं के बारे में बताया। पूर्व कुलसचिव डा. कमल पांडे ने विद्यार्थियों को बेहतर कॅरिअर के टिप्स दिए। इससे पूर्व परिसर निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान सांसद भगत सिंह कोश्यारी द्वारा पुस्तकालय को दी गई पांच लाख की पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया।
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज भट्ट, प्रो,सतपाल बिष्ट, डा. महेंद्र राणा ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डा. आशीष तिवारी, प्रो. चित्रा पांडे, डा.एसके पांडे, डा.बृजमोहन, दीपक मेलकानी, रूचिर साह, दिग्विजय सिंह, मोहित साह, नवीन भट्ट, गोविंद बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट, मोनिका भट्ट, हरेंद्र नगरकोटी, विवेक साह आदि मौजूद थे। संचालन डा. ललित तिवारी ने किया। समापन अवसर पर कुलगीत व राष्ट्रगान हुआ और अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किए गए।

नैनीताल। राज्यपाल के सचिव और विशेष कार्याधिकारी अरुण ढौंडियाल ने शुक्रवार को डीएसबी परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने नैनो सेंटर, कैंसर संस्थान समेत वनस्पति विज्ञान में हरबेरियम, टिश्यू कल्चर लैब, जंतु एवं रसायन विज्ञान विभाग में चल रहे शोध कार्यों की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने परिसर में पौधारोपण भी किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें