फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मानसून के मद्देनजर रैन बसेरे सुधारने किए शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मानसून सीजन शुरू होने से पहले नगर निगम ने शहर में स्थित रैन बसेरों की स्थितियों में सुधार के काम शुरू करा दिए हैं। ऐसा इसलिए ताकि मानसून के दौरान दैवीय आपदा की स्थिति में जरूरतमंदों को इन रैन बसेरों में शिफ्ट किया जा सके।
विज्ञापन


शहर में वर्तमान में तीन रैन बसेरे हैं। इनमें राजपुरा में एक महिलाओं के लिए और एक पुरूषों के लिए है, जबकि काठगोदाम में एक रैन बसेरा पुरूषों के लिए है। रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने की जानकारी मिलने पर नगर निगम ने इनकी सुध ली है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि तीनों रैन बसेरों में लगभग डेढ़ सौ से अधिक लोगों के रहने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि सभी जगह चारपाई व बिस्तर उपलब्ध कराने के साथ ही वहां बिजली और पानी की व्यवस्था करा दी गई है। जहां कहीं टूट-फूट थी, उसे भी ठीक कराया जा रहा है। शौचालयों की नियमित सफाई के निर्देश संबंधितों को दिए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें