हल्द्वानी। कमलुवागांजा में वैष्णवी काॅलोनी में जेसीबी से खोदाई के दौरान पेयजल लाइन टूट गई। इससे कई उपभोक्ताओं के घरों की पेयजलापूर्ति ठप हो गई। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार को जल संस्थान में शिकायत दर्ज कराई है। एडीबी वित्त पोषित योजना के तहत यूयूएसडीए इन दिनों शहर के नये वार्डाें में पेयजल व सीवर लाइन बिछाने का काम कर रही है। परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि वैष्णवी काॅलोनी में पेयजल लाइन बिछाई गई थी, अब सड़क की मरम्मत की जा रही है। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने पर उसे तत्काल दुरुस्त करवा दिया गया। संवाद