फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्टेट हाईवे पर चकलुवा में टू लेन पुल की कवायद तेज

Thu, 30 Oct 2025 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामनगर-हल्द्वानी-सितारगंज स्टेट हाईवे पर चकलुवा में 3.19 करोड़ से टू लेन पुल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पुल बनने के बाद वहां लगने वाले जाम के साथ ही पंजाब और हिमाचल प्रदेश तक के पर्यटकों को राहत मिलेगी। उम्मीद है कि नए साल से पहले पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर से कालाढूंगी, रामनगर, बाजपुर, काशीपुर, जसपुर समेत बाहरी राज्यों को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे पर चकलुवा के पास सिंगल लेन पुल पर यातायात चल रहा है। देहरादून का रूट होने के चलते भी यहां वाहनों का दबाव अधिक रहता है। आए दिन भारी वाहनों के जाम के साथ ही बरसात के मौसम में आवाजाही प्रभावित होती रही है।
इस पुल के बनने के बाद से कालाढूंगी क्षेत्र के 20 हजार से अधिक की आबादी के साथ ही पर्यटकों की यात्रा सुगम होगी। लोनिवि के ईई प्रत्यूष कुमार ने बताया कि पांच ठेकेदारों ने टेंडर में प्रतिभाग किया है। नियमों के अनुसार उनकी पत्रावली जांची जा रही है। नवंबर माह में फाइनेंशियल बिड की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें