नैनीताल। ठंड बढ़ने के साथ ही ऊनी कपड़ों का बाजार भी सज गया है। लोग ऊनी और गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। सुबह और शाम ठंड अधिक होने से लोग दिनभर गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं।
मल्लीताल बाजार के ऊन विक्रेता श्रवण नागपाल ने बताया कि महिलाएं ऊन खरीदकर स्वेटर, मोजे बिनाई कर खुद तैयार कर रही हैं। शौकिया लोग पांच हजार रुपये पाउंड मोहेर सिल्क ऊन खरीद रहे हैं।
पंत पार्क और अन्य दुकानें ऊनी टोपी, गर्म मोजे, दास्ताने, शॉल, मफलर से सजी हैं। पर्यटक हाथ से बुने ऊनी मोजे, टोपियां काफी पसंद कर रहे हैं। इन कपड़ों की खूब खरीदारी हो रही है।
कोट-
- ठंड बढ़ने के बाद लोग गर्म कपड़ो की मांग कर रहे हैं। लोग जैकेट व ऊनी कपड़ों की खरीददारी ज्यादा कर रहे हैं। ज्यादा ठंड बढ़ने पर गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी होगी। इस समय कोर्ट व स्वेटर की ज्यादा मांग है।- तेंजिंग, भोटिया मार्केट
कोट-
- नैनीताल में सालभर ऊन की बिक्री होती है। कई लोग आज भी ऊनी कपड़े पहनने का शौक रखते हैं। ठंड बढ़ने से लोग ऊनी कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। -श्रवण नागपाल, बड़ा बजार, नैनीताल
ठंड बढ़ी, रखें स्वास्थ्य का ध्यान
नैनीताल। नैनीताल। ठंड बढ़ने लगी है। इससे लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। एलर्जी, सर्दी जुकाम और जोड़ों में दर्द की समस्या लेकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। डाक्टरों ने सभी लोगों ने ठंड के मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने को कहा है। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. एलएमएस रावत ने बतया कि इन दिनों पेट दर्द, जोड़ों में दर्द, एलर्जी, बुखार और सर्दी जुकाम की शिकायत लेकर दर्जनों मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। सोमवार को 400 से अधिक ओपीडी रही। बीडी पांडे अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ठंड में अपना पूरा शरीर खासकर जोड़ वाले हिस्सों को ढंक कर रखें। दर्द होने पर गर्म पानी से सेंक करें। ज्यादा दिक्कत होने पर लोग डॉक्टर की सलाह लें। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल का कहना है कि ठंड के में बाहर निकलने से पहले गर्म कपड़े पहनें। ठंडे और बासी भोजन से बचें। गरम पानी पिएं। दिक्कत होने पर डॉक्टरों की सलाह लें।