फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीमताल में महिला समूह वसूलेंगी यूजर चार्ज

Fri, 24 Apr 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए भीमताल नगर पालिका ने पांच महिला समूहों को सभी नौ वार्डों से घर-घर जाकर यूजर चार्ज लेने की जिम्मेदारी सौंपी है। नगर क्षेत्र में स्वच्छता की निगरानी का जिम्मा भी महिलाओं को सौंपा है।
विज्ञापन

पालिका की ओर से महिला समूहों को यूजर चार्ज से 25 प्रतिशत कमीशन प्रतिमाह दिया जाएगा। इससे करीब 25 महिलाओं को रोजगार मिलेगा। नगर पालिका पर कर्मचारियों का बोझ भी कम पड़ेगा। चेयरमैन सीमा टम्टा ने बताया कि महिला समूहों की ओर से यूजर चार्ज वसूला जाएगा। चेयरमैन ने कहा कि इससे महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। नगर को स्वच्छ और साफ रखने के लिए लोगों और सैलानियों को उनकी ओर से जागरूक भी किया जाएगा। ईओ राहुल सिंह ने बताया कि महिला समूहों को 25 प्रतिशत कमीशन प्रति माह दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें