फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीडीओ ने सुनीं किसानों की समस्याएं

Fri, 24 Apr 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट के महिला सभागार में बृहस्पतिवार को किसान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे और ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान से बचाव के लिए तारबाड़ की मांग की। सीडीओ ने इस पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। सिमलखा के ग्रामीणों ने एक महीने से कनेक्शन के कारण बाधित बिजली की समस्या बताई। सीडीओ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को कनेक्शन जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने चयनित किसानों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सीडीओ ने अधिकारियों को सभी ब्लॉकों में साप्ताहिक उपस्थिति सुनिश्चित करने और उरेडा विभाग को योजनाओं का प्रचार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें