फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पेयजल संकट से निजात दिलाने को जल संस्थान पहुंची महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वार्ड-50 आदर्शनगर मुखानी में पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग पर पार्षद नीमा भट्ट के नेतृत्व में सोमवार को कई महिलाएं तिकोनिया स्थित जल संस्थान कार्यालय पहुंची और एई रवींद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


उनका कहना था कि वार्ड के बसंत विहार, गणेश विहार, जगन्नाथ विहार, मित्र काॅलोनी, कपिल काॅलोनी, आदर्शनगर में पिछले एक सप्ताह से पेयजलापूर्ति बाधित है। लोग टैंकरों से पानी खरीदने को विवश हैं। इस पर एई ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ज्ञापन सौंपने वालों में इंदु पांडे, कुसुम कश्यप, गीता पांडे, हीरा नोलिया, पार्वती परगाई, भावना सती, कमला पंत आदि शामिल रहीं।


वार्ड-11 में सीवर लाइन चोक
हल्द्वानी। वार्ड-11 बद्रीपुरा स्थित पांडे निवास में सीवर लाइन चोक होने से परेशान लोग जल संस्थान कार्यालय पहुंचे और एई रवींद्र कुमार से मिले। उनका कहना था कि पांडे निवास क्षेत्र में बीते 20 दिनों से सीवर की गंदगी सड़क पर बह रही है। दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। एई से मिलने वालों में जीतू सागर, शिवम सिंह ठाकुर, शशि गुप्ता, लक्ष्मी नारायण, कैलाश आर्य, पृथ्वी पाल, रोहित दिवाकर, विशाल भट्ट, अशोक कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें