फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गड्ढे न भरने से भड़के लोगों का हाईवे पर प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरेली रोड चौड़ीकरण कार्य में पेड़ की जड़ें हटाने के बाद गड्ढे नहीं भरे गए हैं। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क किनारे गड्ढों पर बैठकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कार्यदायी संस्था मामले की अनदेखा कर रही है।
विज्ञापन


तल्ली हल्द्वानी वार्ड-58 के पार्षद मनोज जोशी के नेतृत्व में लोग सोमवार को बरेली रोड हाइवे पर एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन कर लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि चौड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ों का कटान करने के बाद जड़ें हटा दी गई लेकिन इसके कारण मंडी गेट से तीनपानी तक हुए गड्ढों को अब तक नहीं पाटा गया है। इससे आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। पूर्व में प्रशासनिक व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पार्षद ने चेताया कि यदि जल्द गड्ढे नहीं भरे गए तो सड़क पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में दीपा जोशी, लता तिवारी, दिनेश चंद्र, देवेंद्र जोशी, शिवशंकर, चंद्रपाल, राजकुमार अशोक प्रजापति, शंकर कश्यप आदि रहे। लोनिवि के ईई प्रत्यूष कुमार ने बताया कि बरेली रोड हाइवे का मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। जनहित में सड़क के गड्ढे जल्द भरवाए जाएंगे।

प्रदर्शन करतीं महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें