फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटेलिया में महिलाओं ने पूर्ण शराबबंदी की मांग की

Sun, 16 Apr 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल
विज्ञापन
शराब के खिलाफ धरना देती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
धारी ब्लाक के भटेलिया क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश जारी है। रविवार को महिलाओं ने बैठक कर क्षेत्र में पूर्ण शराबबंदी की मांग को प्रमुखता से उठाया और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बीते एक माह से भटेलिया बाजार में स्थित शराब की दुकान बंद होने से बाजार में शांति का माहौल है और बाजार में महिलाओं का आवागमन भी काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जब तक भटेलिया में शराब की दुकान थी तब तक क्षेत्र में आए दिन लड़ाई झगड़े होते थे। शराबियों के आतंक के कारण महिलाओं और युवतियों का बाजार से निकलना भी दूभर था। उन्होंने जिला प्रशासन से भटेलिया और आसपास के क्षेत्रों में पूर्ण शराबबंदी की मांग की। बैठक में लेटीबूंगा, सुनकिया, बना, सुंदरखाल आदि की महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें