फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मालधनचौड़ में महिलाओं ने पकड़ी कच्ची शराब

विज्ञापन
मालधनचौड़ पुलिस चौकी के बाहर के बाद प्रदर्शन करती महिलाएं।
विज्ञापन
रामनगर। मालधनचौड़ में महिलाओं ने कच्ची शराब बेचने पहुंचे एक आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि आरोपी किसी तरह छूटकर फरार हो गया। इसके बाद महिलाओं ने मालधनचौड़ पुलिस चौकी पहुंचकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


मालधनचौड़ में कच्ची शराब के खिलाफ महिलाएं आंदोलनरत हैं। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने कच्ची शराब बेचने आए एक आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि आरोपी शराब को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद महिलाएं आरोपी की गिरफ्तारी और अवैध शराब बिक्री बंद कराने के लिए मालधनचौड़ पुलिस चौकी पहुंचीं। महिलाओं ने कच्ची शराब पुलिस को सौंपी। इसके बाद पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया। मालधनचौड़ चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही पकड़कर उसे जेल भेजा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की तुलसी छिम्वाल, पार्वती देवी, लक्ष्मी देवी, बीना देवी, दीपा देवी, सावित्री देवी, सुनीता देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें