फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रहीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ग्रामीण भारत महोत्सव में नारी सशक्तिकरण का एक बेहतर उदाहरण पेश किया गया है। महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। यह कहना था जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल का। वह मुखानी के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित ग्रामीण भारत महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

नाबार्ड के सहयोग और गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था के संयोजन में हुए आयोजन का सोमवार को समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मुकेश बेलवाल ने मेले को उच्च स्तर पर आयोजित कराने का आश्वासन दिया। संस्था अध्यक्ष गीता सत्यवली ने नाबार्ड का आभार जताया।
कार्यक्रम में रचिता समूह और राधे-राधे ग्रुप को बेहतर नृत्य, गायन प्रस्तुति के लिए प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया। अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालीं महिलाओं और बच्चों को ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट व स्मृति चिह्न दिए गए। वहां उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के डायरेक्टर बीडी नैनवाल, जिला उद्योग केंद्र के पूर्व महाप्रबंधक योगेश सिंह के अलावा कोऑर्डिनेटर सोनाली, बाल कृष्ण जोशी, योगेश सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें