भीमताल सीएचसी में जंगली सूअर के हमले से घायल महिला का उपचार करते डॉक्टर। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत अलचौना के नयाना निवासी हंसा देवी (52) पत्नी अंबा दत्त तिवारी मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे घास काट रही थी। इसी दौरान पर जंगली सुअर ने अचानक हमला कर दिया।
महिला ने घायल होने पर भी साहस दिखाते हुए किसी तरह से जंगली सुअर को भगाया। इसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायल हंसा देवी को सीएचसी भीमताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने महिला के पांव में टांके लगाए और घर भेज दिया। सूचना पर वन बीट अधिकारी मदन सिंह कुल्याल भी पहुंचे।
इधर, वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने महिला के उपचार के लिए 5000 रुपये की आर्थिक मदद की। इस दौरान ग्राम प्रधान पूरन भट्ट, बीडीसी सदस्य अनीता आर्य आदि मौजूद रहे। (संवाद)