फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसबी परिसर के निदेशक का वाहन पलटा, सामने से तेज गति से आ रहे वाहन से बचने की कोशिश में हुआ हादसा

विज्ञापन
नैनीताल के हल्द्वानी मोटर मार्ग में वाहन पलटा हुआ। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी की कार मंगलवार सुबह बेलुवाखान के पास सामने से आ रहे वाहन से बचने की कोशिश में सड़क किनारे पलट गई। प्रो. जोशी कार का अगला शीशा तोड़कर बाहर निकले और उन्होंने हाथ में खरोंच आने की बात कही है, जबकि कार चला रहे रिश्तेदार को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज जोगा सिंह ने बताया कि प्रो. जोशी सुबह 11 बजे कार (यूके04एस-7950) से हल्द्वानी से नैनीताल में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए आ रहे थे। बताया कि बेलुवाखान के पास सामने से आ रहे वाहन से बचने की कोशिश में हर्षवर्धन ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे रास्ते में पलट गई।
हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर ज्योलीकोट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कार को क्रेन के सहारे सड़क पर लाकर चालक के साथ हल्द्वानी भेज दिया, जबकि प्रो. जोशी जरूरी बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यालय पहुंच गए। चौकी प्रभारी जोगा सिंह ने बताया कि दोनों सही सलामत हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें