फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल महिला की हुई मौत

Sat, 04 Jul 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपाल मंदिर नईबस्ती में मारपीट के दौरान घायल महिला की सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद बनभूलपुरा पुलिस ने परिजनों को महिला का पोस्टमार्टम कराने का सुझाव दिया लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


 इधर परिजनों ने थाने में तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज करने का पुलिस से अनुरोध किया है। बता दें कि छह जून को नईबस्ती निवासी जावेद अहमद का कबूतर उड़कर पड़ोसी नब्बू की छत पर बैठ गया।

 विवाद के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों की तरफ से मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था।

शुक्रवार को जावेद के भाई परवेज और नासिर अपने जीजा दिलशाद के साथ बनभूलपुरा थाने में पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी  कि पिटाई से घायल परवेज की मां शाहजहां बेगम की  सुशीला तिवारी अस्पताल में  मौत हो गई है। परिजनों ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि इस मामले में डाक्टरों से राय लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। उपनिरीक्षक विनोद घई का कहना है कि इस मामले में महिला की स्थिति के बारे में भी अन्य लोगों से जानकारी मांगी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें