फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में वार्ड में गंदगी

Wed, 17 Feb 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अस्पताल में वार्ड में गंदगी देख राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी बिफर गई। उन्होंने सीएमएस को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 लोहनी ने महिला अस्पताल में महिला सुरक्षा कर्मी तैनात करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल से भी बात करने का आश्वासन दिया।

लोहनी मंगलवार दोपहर महिला अस्पताल पहुंची। उन्होंने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वार्डों में गंदगी और चादर पर लगे ब्लड के धब्बे देकर नाराजगी जताई। सीएमएस डा. भागीरथी जोशी से कहा कि सफाई का विशेष ध्यान रखें। महिलाओं में संक्रमण फैलने का खतरा अधिक होता है।

लोहनी ने गायब हुई बच्ची की मां आशमा और नानी से मुलाकात की। कहा कि पुलिस ने स्केच जारी कर दिया है और जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी।

उन्होंने भी सवाल उठाया कि लाइट जाने पर जेनरेटर क्यों नहीं चलाया गया। उन्होंने सीएमएस से सीसीटीवी कैमरे सिस्टम में नई हार्ड डिस्क लगवाने को कहा।

 जिससे लोगों का चेहरा साफ दिखाई दे। लोहनी ने कहा कि जब मरीज के साथ एक तीमारदार ही रहने की इजाजत है तो दूसरी महिला कैसे प्रवेश कर गई।

 कहा कि एसएसपी से बात करेंगी कि महिला सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा के लिए लगाया जाए। लोहनी ने कहा कि तीन दिन बाद फिर आएंगी और सफाई व्यवस्था ठीक न मिली तो मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें