फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: लोहनी

Wed, 17 Feb 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने कहा कि महिला उत्पीड़न की घटनाएं किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए सामाजिक चेतना लाए जाने का आह्वान किया। साथ ही, महिलाओं से अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की।
विज्ञापन


राजीव नगर बंगाली कालोनी निवासी दलित विधवा महिला परिवार के साथ पड़ोस के युवक समेत उसके साथियों द्वारा मारपीट के मामले को महिला आयोग ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने पुलिस से फरार आरोपियों के मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी। उन्होंने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

 नगरपालिका बिंदुखत्ता की अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल ने कहा कि दलित महिला के घर को जाने वाले रास्ते को पक्का कराने के लिए नगर पालिका कार्रवाई कर रही है। उन्होनें कहा कि बंगाली कालोनी से नगीना कालोनी को जोड़ने वाले रास्ते का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, कोतवाल वीसी पंत ने कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। इस दौरान कांग्रेसी नेता नितिन पंत, भाजपा नेता हरीश नैनवाल, पुनीत मेलकानी, शशि कुमार सिंह रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक डीआर वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें