फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से गिरकर महिला की मौत, भीमताल ब्लॉक के रौशिल में सोमवार की शाम हुई घटना

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्रामसभा रौशिल में सोमवार शाम पेड़ से चारा काट रही महिला की गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से महिला के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सोमवार शाम भीमताल ब्लॉक की ग्रामसभा रौशिल निवासी शोभा देवी (37) पत्नी देव सिंह घर के पास पेड़ पर चढ़कर मवेशियों के लिए चारा काट रही थीं। इस बीच पांव फिसलने से महिला पेड़ से गिर गई। सिर पत्थर पर पड़ने की वजह से महिला की मौके पर मौत हो गई। शोभा अपने पीछे तीन बच्चे और पति को छोड़ गई।
घटना के बाद से बच्चों का रोरोकर बुरा हाल है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने देर शाम महिला के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। देव सिंह खेती कर परिवार चलाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें