फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपवे ट्राली का पहला ट्रायल सफल

विज्ञापन
नैनीताल का रोपवे (फाइल फोटो) - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों को रोपवे की सवारी के लिए करीब एक महीने और इंतजार करना होगा। उच्चीकरण के बाद रोपवे ट्रॉली का पहला ट्रायल सफल रहा है। यदि रोपवे के दो और ट्रायल सफल रहे तो इसे सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि कुमाऊं मंडल विकास निगम ने रोपवे की तकनीकी मरम्मत के कारण इसका संचालन मार्च में बंद कर दिया था। बाद में कोरोना संक्रमण का असर रोपवे के उच्चीकरण पर पड़ा। अनलॉक फाइव के बाद निगम ने किसी तरह रोपवे का उच्चीकरण करा दिया है। निगम के प्रबंध निदेशक रोहित मीणा ने बताया कि उच्चीकरण के बाद रोपवे में सैलानियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अब रोपवे ट्रॉली का संचालन ऑटो मोड में होगा। किसी कारण ट्रॉली बीच में रुकी भी तो ऑटोमैटिक टर्नल (अपने स्थान) तक सुरक्षित पहुंच जाएगी। रोपवे की मरम्मत में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च हुआ है।
एमडी मीणा ने बताया कि उच्चीकरण के बाद रोपवे का पहला ट्रायल कर लिया है, जो सफल रहा है। फिलहाल दो ट्रायल और होने हैं। एमडी ने कहा कि ट्रायल सफल हुए तो महीने भर बाद रोपवे आम लोगों और सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें