फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। फतेहपुर रेंज के अंतर्गत दमुवाढूंगा के जंगल में तेंदुए के हमले में महिला की मौत हो गई। वह अन्य महिलाओं के साथ घास काटने गई थी।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार ब्यूरा खाम टंगड़ क्षेत्र निवासी 34 वर्षीय नंदी सनवाल बृहस्पतिवार दोपहर घास काटने दमुवाढूंगा के जंगल में गई थी। वह जंगल में काफी अंदर की तरफ चली गई थी, जबकि अन्य लोग दूसरी तरफ घास काट रहे थे। महिलाओं ने जब नंदी को आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद गांव वालों और परिवार के सदस्यों ने तलाश शुरू की। बाद में नंदी का क्षतविक्षत शव जंगल में पड़ा मिला।
सूचना के बाद पुलिस और रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज की टीम पहुंची। आरओ केआर आर्या ने बताया कि कलसिया बीट की घटना है। वहीं, परिवार के लोगों का आरोप था कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। डीएफओ चंद्रशेखर जोशी का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी हो चुकी घटनाएं
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा का क्षेत्र लंबे समय से संवेदनशील बना हुआ है। पिछले साल 29 दिसंबर को मित्रपुरम निवासी मुकेश आर्या की वन्यजीव के हमले में मौत हो गई थी। 12 दिसंबर को ज्वाहर ज्योति की रहने वाली लीला लटवाल पर बाघ ने हमला कर दिया था। उन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दमुवाढूंगा के अलावा गौलापार क्षेत्र में भी वन्यजीवों के हमले में कई लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले साल नवंबर में गौलापार में हाथी के हमले में महिला की मौत हो गई थी, जबकि जून में बाघ के एक हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। फतेहपुर रेंज के रेंजर केआर आर्या ने कहा कि आबादी से सटे इलाकों में रात्रि गश्त की जा रही है। लोगों को जंगल न जाने को कहा जा रहा है। अगर आवश्यक कार्य से जाना भी है तो समूह में जाना ठीक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें