फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्की के पट्टे में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत

विज्ञापन
किच्छा के बडिंया में चककी के पटे की चपेट में आई मृतका साधना की फाईल फोटो - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
किच्छा। क्षेत्र के बंडिया गांव निवासी चक्की स्वामी की पत्नी का दुपट्टा चक्की के पट्टे में फंस गया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और परिजन कुछ कर पाते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

हल्द्वानी रोड पर स्थित गांव बंडिया निवासी किशन मिश्रा की चक्की है। किशन पत्नी साधना मिश्रा और दो बच्चों के साथ चक्की में ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह साधना ने नवरात्र का व्रत रखा था और वह इसी समय चक्की के कमरे से बाहर आ रही थी कि अचानक साधना मिश्रा का दुपट्टा चक्की के पट्टे में फंसकर घूम गया।
परिजन साधना को बचाने की कोशिश करते लेकिन तब तक साधना की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक साधना का मायका जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश में है। बताया कि सूचना पर मायके वाले किच्छा के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें