फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ के 106 गांवों में 14 घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
n o electricity in the villages of garud
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। विकासखंड के 106 ग्राम पंचायतों में 14 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार रात दो बजे से बिजली गुल रहने से लघु उद्योग ठप रहे। भकुनखोला, नौघर, टीट बाजार, गोलू मार्केट, मुसिल्म बस्ती, टानीखेत के ग्रामीणों को हैंड पंपों का सहारा लेना पड़ा। शाम के चार बजे आपूर्ति बहाल की गई। यूपीसीएल के जेई आरएस बोरा ने बताया कि कौसानी अल्मोड़ा 33 केबी लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई थी।
विज्ञापन

इधर लाहुरघाटी महा पंचायत के अध्यक्ष ईश्वर परिहार ने बताया कि घाटी में दो दिन से बीएसएनएल की संचार सेवा ठप है। उपभोक्ताओं को फोन करने विकास खंड मुख्यालय आना पड़ रहा है। भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट, मंगल राणा, गढ़सेर के पूर्व प्रधान नवीन ममगई ने यूपीसीएल के अधिकारियों से विकास खंड की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें