फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराध: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिला से ठगी, खाते से उड़ाए 1.40 लाख; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 13 Sep 2026 11:24 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी में वर्क फ्रॉम होम के नाम पर महिला से 1.40 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मुखानी क्षेत्र की महिला को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर रेस्तरां रिव्यू टास्क दिए गए और शुरुआत में रिटर्न भी दिया गया।
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के मुखानी थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला को वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर साइबर ठगों ने 1.40 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर सेल की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने शनिवार को थाने में तहरीर दी। बताया कि तीन सितंबर को उनके मोबाइल पर वर्क फ्राॅम होम का विज्ञापन दिखा। उन्होंने विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क किया तो सुषमा गुप्ता नाम की महिला से उनकी बातचीत हुई। उसने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा।

विज्ञापन


इसके बाद रेस्तरां रिव्यू टास्क देकर 180 से 500 रुपये तक रिटर्न दिया। इसके बाद तीसरे दिन अधिक कमाई का लालच देकर पेड प्लान बताया और 10 हजार, 30 हजार और 50 हजार रुपये के भुगतान कराए गए। इस तरह से साइबर ठगों ने 1.40 लाख रुपये जमा करा लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि साइबर सेल की टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें