फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: कमरे में सोए थे 5 बच्चे और भाई, उसी कमरे में फंदे पर लटक गई विवाहिता; पुलिस ने बताई खुदकुशी की वजह

Wed, 12 Mar 2025 08:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

राजपुरा चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। जिस कमरे में उसने फंदा लगाया उसमें उसके पांच छोटे बच्चे भी सो रहे थे और उसका भाई भी। देर रात जब उसका पति और महिला का दूसरा भाई आया तो फंदे से लटकता हुआ शव देख होश उड़ गए।
विज्ञापन
फांसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी कोतवाली थाना क्षेत्र के राजपुरा चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। जिस कमरे में उसने फंदा लगाया उसमें उसके पांच छोटे बच्चे भी सो रहे थे और उसका भाई भी। देर रात जब उसका पति और महिला का दूसरा भाई आया तो फंदे से लटकती हुआ शव देख उनके होश उड़ गए। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

राजपुरा वार्ड नंबर 13 के रहने वाले जगजीवन राम की शादी शांति 35 वर्ष के साथ हुई थी। उसके पांच बच्चे हैं। सभी छोटे हैं। पुलिस के अनुसार महिला का मंगलवार को अपने पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद महिला ने अचानक से जान देने का निर्णय ले लिया।

विज्ञापन


परिवार के लोगों के अनुसार उसने घर के कमरे में ही बल्ली से लटककर खुदकुशी कर ली। जिस कमरे में यह घटना हुई उसमें पांचों छोटे बच्चे भी सो रहे थे और उसका भाई भी कमरे में ही था। उधर देर रात जब उसका पति और भाई लौटे तो फंदा से शांति को लटका देख वह परेशान हो गए। पड़ोस के लोग भी मौके पर आ गए। बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें