फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ओखलकांडा में अटल इरादों से जमकर बरसी मेधा

Fri, 17 Apr 2026 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 10वीं कक्षा के परिणामों में नैनीताल जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों का मिश्रित प्रदर्शन रहा है। जिले के कुल 16 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का औसत परीक्षा परिणाम 82.76 प्रतिशत रहा है। एक ओर जिले के दुर्गम क्षेत्रों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया, वहीं कुछ प्रमुख ब्लॉकों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
विज्ञापन


जिले के सबसे दूरस्थ और दुर्गम विकासखंड ओखलकांडा ने इस वर्ष इतिहास रचते हुए शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया है। इस विद्यालय की छात्रा चेतना आर्या ने 83.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि पर प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने कहा कि शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम के समन्वय से ही यह गौरवपूर्ण परिणाम संभव हो पाया है। बेतालघाट, भीमताल और धारी ब्लॉक का परीक्षा परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। इन तीनों क्षेत्रों में परिणामों का स्तर काफी नीचे रहने के कारण रिजल्ट नीचे गिर गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के समक्ष कम प्रदर्शन वाले ब्लॉकों में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारने की चुनौती खड़ी हो गई है।



अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का परिणाम

विद्यालय - - प्रतिशत

अ.उ.इ.का.देवीपुरा रामनगर - - 97%
पी.एम.श्री.अ.उ.बा.इ.का. रामनगर - - 100%
पी.एम.श्री.अ.उ.इ.का.ढोकने रामगढ़ - - 81.08%
पी.एम.श्री.अ.उ.इ.का.प्यूड़ा रामगढ़ - - 100%
पी.एम.श्री.अ.उ.इ.का.फूलचौड़ हल्द्वानी - - 88.48%
पी.एम.श्री.अ.उ.इ.का.हल्दूचौड़ हल्द्वानी - - 89.77%
पीएम.श्री.अ.उ.इ.का. भीमताल - - 58.33%
पीएम.श्री.अ.उ.बा.इ.का.नैनीताल - - 100%
पीएम.श्री.अ.उ.इ.का.कालाढूंगी कोटाबाग - - 75%
पीएम.श्री.अ.उ.इ.का.बैलपड़ाव कोटाबाग - - 100%
पीएम.श्री.अ.उ.इ.का.धानाचूली धारी - - 57%
पीएम.श्री.अ.उ.इ.का.सुंदरखाल धारी - - 49.7%
पीएम.श्री.अ.उ.इ.का.बेतालघाट - - 63%
पीएम.श्री.अ.उ.इ.का.जितुवापीपल बेतालघाट - 48%
पीएम.श्री.अ.उ.इ.का.ओखलकांडा - - 100%
पीएम.श्री.अ.उ.इ.का.पतलोट - - 100%


नैनीताल जिले में 16 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 82.76 प्रतिशत रहा है। खराब परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों के शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिनका परिणाम शत प्रतिशत रहा है, उन विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंद जायसवाल, मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें