फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मंडी सचिव ग्राहक बनकर पहुंचे तो सब्जियों के मनमाने रेट मांगे मनमाने दामों पर सब्जी बेचने वालों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। मंडी समिति ने शहर में मनमाने दामों पर फल और सब्जी बेचने वाले व्यापारियों के खिलाफ अभियान चलाया है। शिकायत मिलने के बाद मंडी सचिव साहिल अहमद ने व्यापारियों को मंडी रेट से अधिकतम 30 फीसदी अधिक कीमत पर ही सामान बेचने के निर्देश दिए हैं। रामनगर के लखनपुर, मुख्य बाजार और रानीखेत रोड पर पड़ताल के दौरान मंडी सचिव खुद खरीदार बनकर फल-सब्जी बेचने वालों के पास पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों ने उनसे फल-सब्जियों के ज्यादा पैसे मांगे। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्देशों का पालन न करने पर संबंधित व्यापारियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें