फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता में वापसी को चाहिए वकीलों का साथ

Fri, 16 Sep 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
विज्ञापन
सत्ता में वापसी को चाहिए वकीलों का साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ का कुमाऊं मंडल स्तरीय सम्मेलन बृहस्पतिवार को नैनीताल क्लब में हुआ। सम्मेलन में अधिवक्ताओं ने सीएम की ओर से की गयी घोषणा पूरी न होने के मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया। मामले में उन्होंने सम्मेलन के मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को दस सूत्रीय मांग पत्र सौपा।
विज्ञापन


उपाध्याय ने कहा 2 अक्तूूूबर को देहरादून में होने वाले प्रकोष्ठ के प्रांतीय सम्मेलन में सीएम को आमंत्रित कर मांगों का प्राथमिकता से समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने अधिवक्ताओं से कांग्रेस को मजबूत करने और सत्ता में वापसी के लिए एकजुट होने की गुजारिश की।

इससे पूर्व उपाध्याय ने दीप जलाकर सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड में जबरन राष्ट्रपति शासन थोपने और इसके खिलाफ अधिवक्ताओं की ओर से हाईकोर्ट में की गई पैरवी पर अपनी कृतज्ञता जताई।
विज्ञापन


उन्होंने जिला अदालतों व हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के सरकारी पैनल में गैर कांग्रेसी विचारधारा के लोगों के मनोनयन की शिकायतों पर चिंता जताई बोले कि वे शासन में पता लगाएंगे किन परिस्थितियों में ये मनोनयन हुए।

विशिष्ट अतिथि विधायक सरिता आर्या ने हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण किये जाने की सीएम हरीश रावत की घोषणा पूरी न होने का मुद्दा उठाया। विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी ने अधिवक्ताओं की दस सूत्रीय मांगे प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखीं।

सम्मेलन के मुख्य संयोजक व विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमलेश तिवारी ने कहा कि हाईकोर्ट परिसर में चैम्बर निर्माण के लिए सरकार को जल्द धनराशि मुहैया करानी चाहिए।

पूर्व सांसद डा.महेंद्र सिंह पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डा.रमेश पांडे, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बीडी कांडपाल, सैय्यद नदीम मून, गोविंद सिंह बिष्ट, मोहम्मद रफी, मारूति नंदन साह ने विचार रखे।

वक्ताओं ने स्टेट बार काउंसिल के चुनाव जल्द कराने, अधिवक्ताओं को वकालत शुरू करने से पांच वर्ष तक 10 हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता देने, बीमा और मुफ्त चिकित्सा सुविधा देने, 60 वर्ष की आयु के बाद कम से कम 10 हजार रुपये पेंशन देने की मांग रखी। संचालन दीपक रुबाली और प्रेमलता सिंह ने किया।

सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश महासचिव त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, प्रवक्ता प्रो.ललित तिवारी, धीरज बिष्ट, केएल आर्य, राजेंद्र व्यास, पुष्कर मेहरा, खष्टी बिष्ट, मु्नी तिवारी, सरवर अली खान, किशन लाल साह, सूरज पांडे, राहुल छिम्वाल, केदार पडलिया, हेमंत बगड़वाल, हिमांशु पांडे, जेके शर्मा, श्रुति जोशी, संजय कुमार, आशा आर्या समेत दर्जनों कांग्रेसी व अधिवक्ता मौैजूद थे।


विधि कांग्रेेस की जिला कार्यकारिणी का विस्तार

विधि कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमलेश तिवारी ने नैनीताल क्लब में हुए मंडलीय सम्मेलन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया।

अनिल कुमार आर्या को जिला उपाध्यक्ष, तरुण पांडे, आमिर मलिक और खालिद रहमान गाजी को जिला स़चिव बनाया गया। डा.दीप जोशी को कोषाध्यक्ष, शक्ति प्रताप सिंह राठौर को जिला उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा पवन सिंह खनायत को नैनीताल नगरध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोसी, जिलाध्यक्ष कमलेश तिवारी आदि अधिवक्ता मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें