फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्ती और धमाल के साथ ही महिलाओं ने जीते ढेरों उपहार

Sat, 10 Jun 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
With lots of fun and fun, women have won - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
धन लक्ष्मी को लेकर महिलाओं मे खासा उत्साह दिखा। इसमें महिलाओं ने मस्ती और धमाल के साथ ही ढेरों उपहार जीते। अमर उजाला और बिरला सन लाइफ इंश्योरेेंस की ओर से रामपुर रोड स्थित होटल अमोर में आयोजित धन लक्ष्मी कार्यक्रम का शुभारंभ बिरला सन लाइफ इंश्योरेेंस के ब्रांच हेड आलोक जोशी, ट्रेनिंग हेड हितेंद्र शर्मा और अमर उजाला प्रतिनिधियों ने दीप जलाकर किया। इस दौरान महिलाओं ने खेलों में भाग लेकर  चांदी के सिक्के सहित ढेरों उपहार जीते।
विज्ञापन


इस अवसर पर बिरला सन लाइफ इंश्योरेेंस के ब्रांच हेड जोशी ने कहा कि आज के समय में महिलाओं के लिए आत्म निर्भरता या आर्थिक निर्भरता की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने महिलाओं को धनोपार्जन के गुर बताए।

ट्रेनिंग हेड शर्मा ने हुनर के जरिए धनोपार्जन के लिए प्रेरित किया। उन्होेंने प्रतिभा को उभारने पर बल दिया। कहा कि इसी पहल के तहत अमर उजाला और बिरला सनलाइफ इंश्योरेंस की ओर से धन लक्ष्मी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आयोजन में रूपांतरण क्लब की सदस्य, कामकाजी और गृहणी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें