फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मौसम को बेईमान बना रहा पहाड़ों पर बढ़ा कार्बन, दस साल में 35 फीसदी इजाफा; परिणाम चौंकाने वाले

Fri, 08 Nov 2024 11:46 AM IST
हीरा मेहरा गिरीश रंजन तिवारी

सार

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी नवंबर शुरू होने के बावजूद सर्दी का अहसास नहीं हो रहा है। मौसम के इस बेईमान मिजाज के पीछे पहाड़ों में बढ़ा हुआ कार्बन का स्तर है जो तेजी से और लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी नवंबर शुरू होने के बावजूद सर्दी का अहसास नहीं हो रहा है। शरद ऋतु में भी अपेक्षाकृत सर्दी नहीं हुई है और तमाम पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम इन दिनों खुशनुमा होने के बजाय रोजाना धुंध छा रही है। मौसम के इस बेईमान मिजाज के पीछे पहाड़ों में बढ़ा हुआ कार्बन का स्तर है जो तेजी से और लगातार बढ़ रहा है।

पहाड़ों में इस बार गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट गए। गर्मियों में जहां तापमान 28 डिग्री के आसपास रहता था, वह 33- 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और लोगों के पसीने छूटने लगे थे। अब नवंबर में जहां सर्दी बढ़ने के साथ गुलाबी ठंडक वाले खुशनुमा मौसम का अहसास होना था, पर अब तक गर्मी ही विदा नहीं हो रही है। इसके अलावा जाड़ों में भारी सर्दी की संभावना भी है। यानी मौसम अपने निर्धारित चक्र से हट कर अप्रत्याशित तेवर दिखा रहा है। इसकी वजह एक्सट्रीम रीजनल वेदर कंडीशन हैं जिनका असर उत्तराखंड पर व्यापक रूप से पड़ने लगा है और अब भविष्य में भी अप्रत्याशित मौसम की संभावना है।

आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) की ओर से क्षेत्र में मौसम के बदलाव पर सतत नजर रखने के साथ ही इसका विश्लेषण किया जा रहा है। इस अध्ययन के परिणाम चौंकाने वाले हैं। सीआरडी, कैविटी रिंग डाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी के माध्यम से 100 किलोमीटर की हवाई दूरी तक वायुमंडल के अध्ययन से पता चला है कि बीते दस वर्षों में पहाड़ों के वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों की मात्रा बहुत बढ़ गई है। इसमें कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा इस अवधि में 300 पीपीएम से 35 फीसदी बढ़कर 410 पीपीएम तक पहुंच गई है जो तापमान में बढ़ोतरी के साथ मौसम में अप्रत्याशित बदलाव की भी जिम्मेदार है।

जलवायु को प्रभावित करने का दूसरा चरण शुरू

विज्ञापन

एरीज के निदेशक और जाने माने मौसम विज्ञानी डॉ. मनीष नाजा ने बताया कि एरीज में सीआरडी तकनीक के माध्यम से चारों दिशाओं में 100 किमी हवाई दूरी तक के अध्ययन में बहुत बड़ा क्षेत्र कवर हो जाता है और इन परिणामों को इससे अधिक दूरी तक के लिया भी विस्तारित किया जा सकता है जिससे अध्ययन के परिणाम पूरे उत्तराखंड के लिए अनुमानित किए जा सकते हैं। डॉ. नाजा ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के तहत अब रीजनल क्लाइमेट (जलवायु) को प्रभावित करने का द्वितीय चरण शुरू हो चुका है जिसका असर उत्तराखंड में देखने को मिल रहा है। इससे क्षेत्र में वार्मिंग पोटेंशियल में वृद्धि हो रही है जिसका परिणाम गर्मियों में ज्यादा गर्मी, सर्दियों में अधिकतम सर्दी और अप्रत्याशित मौसम आदि के रूप में सामने आ रहा है।

अत्यधिक वाहन, प्रदूषण आदि हैं मुख्य कारक
डॉ. मनीष नाजा ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वाहनों की संख्या, औद्योगिकीकरण, कार्बन उत्सर्जन में बढ़ोतरी आदि की वजह से यह रीजनल वार्मिंग के हालात बने हैं। इन्हें इन कारकों पर नियंत्रण करके ही सुधार जा सकता है अन्यथा स्थिति और खराब हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें