फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रानीखेत और अल्मोड़ा का विजयी आगाज

Sun, 07 Jun 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसए और अमर उजाला के सहयोग से आयोजित ऐतिहासिक 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता 2026 का रोमांच शनिवार को अपने चरम पर रहा। मल्लीताल खेल मैदान पर खेले गए मैचों में खिलाड़ियों के कौशल और दर्शकों के उत्साह ने खेल का माहौल गरमा दिया। दिन के दो प्रमुख मुकाबलों में रानीखेत इलेवन और अल्मोड़ा इलेवन की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
विज्ञापन



दिन का पहला मुकाबला रानीखेत इलेवन और शादे सोसाइटी बरेली के बीच खेला गया। यह मैच बेहद आक्रामक रहा। खेल के शुरुआती मिनटों में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। नौवें मिनट में रानीखेत के ललित ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई लेकिन अगले ही मिनट में बरेली के सौरभ ने गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया।
मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। मध्यांतर के बाद रानीखेत-11 ने खेल की रणनीति बदली और बरेली के डिफेंस को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। रानीखेत की ओर से ललित ने 56वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। वहीं, हर्षित ने 32वें मिनट और दीपक ने 39वें व 45वें मिनट में लगातार दो गोल कर बरेली की वापसी की उम्मीदें खत्म कर दीं।
विज्ञापन

बरेली की ओर से आयुष ने 31वें मिनट में एक गोल जरूर किया, लेकिन अंततः रानीखेत इलेवन ने यह मैच 5-2 के बड़े अंतर से जीत लिया। दूसरा मैच अल्मोड़ा इलेवन और डीएससी कॉलेज अलीगढ़ के मध्य हुआ। शुरुआत से ही अल्मोड़ा की टीम ने अलीगढ़ पर दबाव बनाए रखा।
मैच के 10वें मिनट में संजय रावत ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई जो मध्यांतर तक बरकरार रही। दूसरे हाफ में भी अल्मोड़ा का आक्रमण जारी रहा। 37वें मिनट में गणेश ने और 60वें मिनट में अजय ने गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। अलीगढ़ की टीम कई कोशिशों के बाद भी एक भी गोल नहीं कर पाई और अल्मोड़ा ने क्लीन स्वीप के साथ जीत दर्ज की।



इनकी रही मुख्य भूमिका

अंपायर के रूप में अनुराग, मोहित, मनीष द्विवेदी और विजय फर्त्याल ने निष्पक्ष भूमिका निभाई। प्रतियोगिता की तकनीकी समिति में रोहित साह, राजेश साह, दीपक साह, ललित साह, कैलाश बोरा और संजय गुप्ता मुस्तैद रहे। पूरे मैच का आंखों देखा हाल उद्घोषक मनोज चौहान ने दर्शकों तक पहुंचाया। इनके अलावा डीएसए महासचिव मनोज जोशी, डीएसए उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, हॉकी सचिव चंद्र लाल शाह, पंकज बर्गली आदि सफल आयोजन में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन



आज होंगे यह मुकाबले

दोपहर 12:30- सीएच चांदपुर और डीएचए बहराइच
दोपहर 1:45- रानीखेत इलेवन और डीएचसी पुरनपुर
दोपहर 3:15- नैनीताल इलेवन और एमयूएचसी गोंडा
शाम 4:45- गुरु नानक हॉकी क्लब बरेली और सीबीसी ग्वालियर



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें