हल्द्वानी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा तहत ओपन वॉक रेस हुई। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला स्तरीय निबंध स्पर्धा हुई।
विज्ञापन
तीन किमी की वॉक रेस में 68 पुरुष और 33 महिलाएं ने हिस्सा लिया। लॉटरी से पुरुष वर्ग में कुश राणा, रोहित सिंह, प्रवीण बिष्ट, स्ट्रीम व जशन और महिला वर्ग में दीपा नेगी, पुष्पा देवी, हेमा देवी, कविता तिवारी व नेहा को विजेता चुना गया।
निबंध प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में अभिनव नेगी, मानस सिंह मेवाड़ी व मयंक कडाकोटी और महिला वर्ग कनिका पांडे, पलक पाल व दिव्यांशी हलसी प्रथम तीन स्थानों पर रहे। विजेताओं को मुख्य अतिथि उप निदेशक खेल रसिका सिद्दीकी और जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत ने सम्मानित किया गया।