फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर शहीदों को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बृहस्पतिवार को तिकोनिया स्थित गेस्ट हाउस में रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर शहीद आंदोलनकारी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि अभी तक कोई भी सरकार उत्तराखंड को शहीदों के सपनों वाले राज्य के रूप में विकसित नहीं कर सकी है। समिति के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य निर्माण होने के बाद भी मुजफ्फर नगर कांड के दोषियों को सजा नहीं मिल पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को अब जागना होगा और ऐसे जनप्रतिनिधियों से हिसाब मांगना होगा कि आखिर अब तक न्याय क्यों नहीं मिल पाया। वहां राजेंद्र सुयाल, राजेंद्र नेगी, ज्योत्सना पांडे, पुष्पा बिष्ट, बालम बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
इधर कटघरिया में चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी शहीदों को याद किया। वहां संरक्षक चंद्रशेखर तिवारी, लाखन चिलवाल, राजेंद्र बोरा, प्रमोद बेलवाल, चंद्रशेखर बेलवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें